Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक नंबर से खुल जाता है आपके बैंक अकाउंट का राज़, जानें क्या होता है CIF नंबर

short by Tanya Jha / on Tuesday, 28 October, 2025
सीआईएफ (कस्टमर इन्फॉर्मेशन फाइल) नंबर ग्राहकों की बैंकिंग प्रोफाइल की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है। हर ग्राहक को दिया जाने वाला यह खास नंबर बैंक में सभी खातों, लोन, एफडी और दूसरी सुविधाओं को एकसाथ जोड़ता है और लोग खातों की सभी जानकारी एक जगह देख सकते हैं। बैंक पासबुक या स्टेटमेंट में यह नंबर लिखा होता है।