एक पेड़ काटने की ज़रूरत हो तो 2 पेड़ लगाने के बाद ही उसे काटें: इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 'जल शक्ति मिशन' के तहत पानी की सप्लाई के लिए पेड़ों की कटाई को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि वन विभाग की अनुमति से ही पेड़ कटेंगे। हाईकोर्ट ने प्रशासन से कहा, "एक पेड़ काटने की ज़रूरत होने पर दो लगाकर ही काटें। लगाए पेड़ों की देखभाल सुनिश्चित करें।"
read more at ABP न्यूज़


