Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक बात स्पष्ट है कि पेपर लीक हुआ है: NEET-UG को लेकर सीजेआई चंद्रचूड़

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 8 July, 2024
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को एनईईटी-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा, "एक बात स्पष्ट है कि पेपर लीक हुआ है।" उन्होंने आगे कहा, "सवाल यह है कि इस पेपर लीक का दायरा कितना बड़ा है।" वहीं, सीजेआई ने सभी पक्षकारों से बुधवार तक इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा है।
read more at X