एक बार सुषमा स्वराज ने लगभग रोक दिया था ट्रूडो का पंजाब दौरा, अमरिंदर सिंह ने बताया किस्सा
अमरिंदर सिंह के अनुसार, वह पंजाब के मुख्यमंत्री रहते हुए एक बार खालिस्तान समर्थक कनाडाई मंत्री से नहीं मिले थे। उन्होंने कहा, "इसके बाद भारत आए कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मुझसे मिलने से मना किया था...तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि अगर वह मुख्यमंत्री से नहीं मिलेंगे तो पंजाब नहीं जा सकते...फिर ट्रूडो मुझसे मिले थे।"
read more at हिन्दुस्तान


