एक बार 'आई लव यू' बोलना प्यार का इज़हार होता है: यौन उत्पीड़न के आरोपी को बरी करते हुए कोर्ट
मुंबई की एक अदालत ने 22-वर्षीय शख्स को यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी करते हुए कहा है, "पीड़िता के अनुसार…आरोपी ने उसे 'आई लव यू' कहा था…(इसलिए) इसे पीड़िता की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य नहीं कहा जा सकता है।" अदालत ने आगे कहा कि एक बार 'आई लव यू' बोलना प्यार का इज़हार करना होता है।


