Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक बेटे व नागरिक के रूप में चाहूंगा कि मेरे पिता सीएम बनें: सिद्धारमैया के बेटे

short by रघुवर झा / on Saturday, 13 May, 2023
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा, "एक बेटे व नागरिक के तौर पर अपने पिता को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा।" उन्होंने कहा, "इस जीत में उनका (सिद्धारमैया) बड़ा योगदान है। बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए हम कुछ भी करेंगे।"