एक महीने में $135 बिलियन घटा अदाणी समूह का पूंजीकरण, नहीं रहा $100 बिलियन वाला समूह
रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले महीने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जारी बिकवाली के कारण सोमवार को समूह का पूंजीकरण $100 बिलियन से कम हो गया। हिंडनबर्ग द्वारा स्टॉक मार्केट में गड़बड़ी के आरोपों के बाद से समूह का पूंजीकरण $135 बिलियन घटा है। सितंबर-2022 में समूह का पूंजीकरण $290 बिलियन था।
read more at NewsBytes हिंदी


