एक माह पहले एनईईटी की कोचिंग के लिए कोटा गए 15 वर्षीय छात्र का फंदे से लटका मिला शव
एनईईटी की कोचिंग के लिए एक महीने पहले ही कोटा (राजस्थान) गए एक 15-वर्षीय छात्र का शव गुरुवार सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया छात्र ने घर की याद आने व पढ़ाई के तनाव में खुदकुशी की होगी। कोटा में बीते 4-दिनों में किसी छात्र की संदिग्ध आत्महत्या का यह दूसरा मामला है।
read more at भाषा


