एक शेयर पर 10 शेयर फ्री देगी ओरिएंट टेक, बोनस इश्यू के एलान से 14% उछला स्टॉक
आईटी सेक्टर की कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज़ के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 14.48% उछलकर ₹378.25 के स्तर पर पहुंच गए। शेयरों में यह तेज़ी एक शेयर पर 10 फ्री शेयर जारी करने के एलान के बाद आई है। गौरतलब है कि कंपनी यह बोनस शेयर अपने सिक्योरिटीज़ प्रीमियम अकाउंट से ₹4.16 करोड़ को कैपिटलाइज़ करके जारी करेगी।
read more at Moneycontrol हिंदी


