Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक शर्त पूरी हो जाए तो लाभार्थी छोड़ देंगे आरक्षण: केंद्रीय मंत्री आठवले

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 5 September, 2026
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने स्पष्ट किया है कि यदि समाज से जाति व्यवस्था और जातिगत भेदभाव पूरी तरह समाप्त हो जाए तो आरक्षण के लाभार्थी स्वेच्छा से इसका लाभ छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के समय एससी और एसटी के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई थी और बाद में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को लाभ मिला।