एक्सिस बैंक के अफसर ने ओडिशा में महिला से की ₹2.3 करोड़ की ठगी, खरीदा ₹1 करोड़ का बीमा
ओडिशा में महिला से ₹2.3 करोड़ ठगने के आरोप में एक्सिस बैंक के एक अफसर को गिरफ्तार किया गया है। महिला की लेनदेन में मदद करने वाले अफसर ने उसका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल दिया ताकि उसे मेसेज न मिले और सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए राज़ी करके उसके हस्ताक्षर लिए। आरोपी ने इनमें से ₹1-करोड़ की बीमा पॉलिसी खरीदी।
read more at PTI


