एक्स हसबैंड चहल की टीम के हारने पर धनश्री वर्मा ने कोहली को दी बधाई; कहा- 'फाइनली नंबर 18…'
आईपीएल-2025 के फाइनल में पीबीकेएस को हराकर आरसीबी के आईपीएल खिताब जीतने पर पीबीकेएस के गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल की पूर्व-पत्नी व कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने विराट कोहली को बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "फाइनली नंबर 18…18 के लिए।" गौरतलब है, विराट की जर्सी नंबर 18 है और आरसीबी ने 18 साल में पहली बार आईपीएल खिताब जीता है।
read more at हिन्दुस्तान


