एक समय था जब अनुपम खेर एकसाथ 60 फिल्में कर रहे थे: फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा ने बताया है कि सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन को एक बार दिशानिर्देश जारी करना पड़ा था कि एक अभिनेता एक समय में केवल 12 या 14 फिल्में ही कर सकता है। उन्होंने बताया कि अभिनेता अनुपम खेर एक समय पर एकसाथ 60 फिल्में कर रहे थे।


