Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक साल के लिए रायबरेली की जनता से अवकाश चाहता हूं: राहुल से चुनाव हारे बीजेपी के दिनेश सिंह

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 5 June, 2024
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि वह पारिवारिक दायित्वों के चलते रायबरेली की जनता से एक साल के लिए अवकाश चाहते हैं। उन्होंने कहा, "जो काम अब तक (रायबरेली की जनता के लिए) मैं करता आया हूं...वो अगले एक साल तक राहुल करेंगे।"