एक साल में 4-5 फिल्में करने पर लोग मुझे लेडी अक्षय कुमार बुलाते थे: रकुल प्रीत
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि तेलुगू फिल्मों में काम करने के दौरान एक साल में 4-5 फिल्में करने पर लोग मज़ाक में उन्हें 'लेडी अक्षय कुमार' कहकर बुलाते थे। उन्होंने कहा, "बतौर एक ऐक्ट्रेस 'कटपुतली' आठ वर्षों में मेरी 41वीं फिल्म है। लेकिन मैं वर्कहॉलिक हूं...सिनेमा को जीती हूं...सांस लेती हूं...उसके सपने देखती हूं।"


