एक सीध में दिखे चांद, मोनविज़ो की चोटी और बेसिलिका ऑफ सुपर्गा का गुंबद
इटली के फोटोग्राफर वैलेरियो मिनाटो द्वारा चंद्रमा, मोनविज़ो की चोटी (कॉटियन आल्प्स का सबसे ऊंचा पर्वत) और इटली के चर्च बेसिलिका ऑफ सुपर्गा के गुंबद की बिलकुल एक सीध में खींची गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस तस्वीर को 'ऐस्ट्रोनॉमी पिक्चर ऑफ द डे' के रूप में चुना।


