एक ही खिलाड़ी ने लिया था टेस्ट क्रिकेट का पहला कैच व पहला विकेट
टेस्ट क्रिकेट में पहला विकेट और पहला कैच 1877 में पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के ऐलन हिल ने लिया था। हिल ने ऑस्ट्रेलिया के नेट थॉमसन को 1-रन पर बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट का पहला विकेट लिया था और उसके बाद अल्फ्रेड शॉ की गेंद पर टेस्ट क्रिकेट का पहला कैच लेकर टॉम हॉरन को आउट किया था।
read more at ESPNcricinfo


