एक ही दुकान से खरीदे गए 100 से ज़्यादा आईफोन अचानक हुए बंद, ग्राहकों ने किया हंगामा
सहारनपुर (यूपी) में एक दुकान से खरीदे गए 100 से ज़्यादा आईफोन कथित तौर पर अचानक बंद हो गए जिसके बाद दुकान के बाहर ग्राहकों ने हंगामा किया। कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया कि दुकानदार ने पुराने या रिफर्बिश्ड आईफोन को नया बताकर बेचा और शिकायत करने पर और पैसे मांगे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
read more at हिन्दुस्तान


