Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक ही दिन में सूख गया वर्षों पुराना तालाब, छत्तीसगढ़ की घटना का भू-वैज्ञानिकों ने बताया कारण

short by खुशी / on Friday, 18 July, 2025
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में वर्षों पुराना एक तालाब अचानक रहस्यमयी ढंग से सूख गया है। ग्रामीणों ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह तालाब में पानी लबालब भरा था और दोपहर होते-होते पानी एक गड्ढे में समाने लगा और खाली हो गया। भू-वैज्ञानिकों के अनुसार, यह घटना सिंकहोल की श्रेणी में आती है जो आमतौर पर चट्टानी इलाकों में होता है।