Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक हफ्ते में दिल्ली का सीएम आवास खाली कर देंगे अरविंद केजरीवाल: 'आप'

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 18 September, 2024
'आप' प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री पद छोड़ चुके अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह एक हफ्ते में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे। 'आप' के अनुसार, मुख्यमंत्री को मिलने वाली सभी सुविधाएं केजरीवाल छोड़ देंगे। बकौल सिंह, केजरीवाल की सुरक्षा को खतरा है जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी रक्षा भगवान करेंगे।