Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक हफ्ते की देरी से भारत पहुंचा मॉनसून: आईएमडी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 8 June, 2023
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, मॉनसून ने भारत में दस्तक दे दी है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी सामान्य तिथि 1 जून के मुकाबले एक हफ्ते की देरी से 8 जून को केरल पहुंचा है। बकौल आईएमडी, मॉनसून अगले 48 घंटों में केरल के शेष हिस्सों व कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है।