Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक हफ्ते में $10 बिलियन संपत्ति बढ़ने के बाद दुनिया के 16वें सबसे अमीर शख्स बने अदाणी

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 5 December, 2023
'ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स' के अनुसार, उद्योगपति गौतम अदाणी की कुल संपत्ति में एक सप्ताह में $10 बिलियन की बढ़ोतरी होने के बाद वह अब दुनिया के 16वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अदाणी की कुल संपत्ति फिलहाल $70.2 बिलियन है। गौरतलब है कि इस सूची में मुकेश अंबानी $90.4 बिलियन की नेटवर्थ के साथ 13वें स्थान पर हैं।
read more at Hindustan Times