एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए मुंबई में सीएम हाउस पहुंचे देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी सस्पेंस के बीच बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस मंगलवार शाम कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने मुख्यमंत्री आवास 'वर्षा' पहुंचे। यह नाराज़गी की खबर के बाद शिंदे से फडणवीस की पहली मुलाकात है। गौरतलब है कि बुधवार को बीजेपी के विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक होनी है।
read more at इंडिया टीवी


