एकनाथ शिंदे को भारी मन से महाराष्ट्र का सीएम बनाया गया: राज्य बीजेपी अध्यक्ष
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र फडणवीस ने भारी मन से एकनाथ शिंदे को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा, "हमें ऐसा नेता देने की ज़रूरत थी जो सही संदेश दे और स्थिरता सुनिश्चित करे। हम खुश नहीं थे लेकिन हमने फैसला स्वीकार किया।"
read more at जनसत्ता


