'एके वर्सेस एके' में पहले अक्षय को लेना था लेकिन उन्हें पसंद नहीं आई थी: मोटवानी
फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने कहा है कि वह ओटीटी सीरीज़ 'एके वर्सेस एके' में पहले अक्षय कुमार को लेना चाहते थे लेकिन उन्हें पसंद नहीं आई थी। उन्होंने कहा, "अक्षय ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि 'मेरे ऑफिस से निकल जाइए' लेकिन यह कुछ ऐसा ही था।" सीरीज़ में अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर लीड रोल में थे।


