एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे महाराष्ट्र में पटरी से उतरे, हादसे में कोई हताहत नहीं
दादर-पुदुचेरी एक्सप्रेस ट्रेन के 3 डिब्बे शुक्रवार रात को मुंबई (महाराष्ट्र) में माटुंगा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, हादसे में कोई यात्री घायल या हताहत नहीं हुआ। सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने बताया कि ट्रेन के 2 डिब्बों को फिर से पटरी पर चढ़ा दिया गया है।
read more at ABP न्यूज़


