Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक्सप्रेसवे पर गति सीमा बढ़ाकर 140 किमी/घंटा करने के लिए जल्द लाएंगे विधेयक: गडकरी

short by shashank mishra / on Friday, 8 October 2021
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि वह एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा बढ़ाकर 140 किलोमीटर प्रति घंटा करने के पक्ष में हैं और इस संबंध में जल्द ही संसद में विधेयक पेश किया जाएगा। बकौल गडकरी, 4 लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर गति सीमा 100 किमी/घंटा जबकि 2 लेन की सड़कों पर 80 किमी/घंटा होनी चाहिए।