एग्ज़िट पोल के अनुमान फेल होने के बाद लाइव टीवी पर रोने लगे ऐक्सिस माय इंडिया के प्रदीप गुप्ता
लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना के बीच एग्ज़िट पोल के अनुमान फेल होने के बाद ऐक्सिस माय इंडिया के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता लाइव टीवी पर रोने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। ऐक्सिस माय इंडिया ने एनडीए को 361-401 सीटें जबकि 'INDIA' को 131-166 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। रुझानों में एनडीए 293 और 'INDIA' 233 सीटों पर आगे है।
read more at हिन्दुस्तान


