Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एचडीएफसी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 19% बढ़कर चौथी तिमाही में रहा ₹4,425 करोड़

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 4 May, 2023
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (एचडीएफसी) ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में ₹4,425.50 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है। यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के ₹3,700.32 करोड़ के शुद्ध लाभ से 19.59% अधिक है। इस दौरान कंपनी की कुल आय ₹16,692.12 करोड़ रही जो वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में ₹12,308.46 करोड़ थी।
read more at Moneycontrol