एचसी ने मैक्सटर्न के साथ मारपीट मामले में एल्विश यादव के खिलाफ रद्द की एफआईआर
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ कथित रूप से मारपीट करने के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है। कोर्ट ने कहा कि एल्विश को सोशल मीडिया पर हिंसा को बढ़ावा देने से बचना चाहिए। मार्च-2024 में एल्विश द्वारा मैक्सटर्न को धमकाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था।
read more at PINKVILLA


