Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'एजियाओ' दवा बनाने के लिए हर साल दुनियाभर में की जाती है 59 लाख गधों की हत्या: स्टडी

short by gunjan goswami / on Sunday, 18 February, 2024
'द डंकी सैंक्चरी' की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, 'एजियाओ' दवा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हर साल दुनियाभर में कम-से-कम 59 लाख गधों को उनकी खाल के लिए मार दिया जाता है। बकौल रिपोर्ट, 'एजियाओ' चीन का पारंपरिक उपचार है जिसे पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण न होने के बावजूद स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताकर प्रचारित किया जाता है।