एटीएम तोड़ रहे चोर की सूचना मिलने पर यूपी पुलिस ने 10 मिनट में मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ा
आगरा (उत्तर प्रदेश) में सरिया से एटीएम तोड़ने की कोशिश कर रहे एक चोर को पुलिसकर्मियों द्वारा रंगे हाथ पकड़ने और उसकी पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। बकौल पुलिस, आरोपी शनिवार तड़के एटीएम बूथ में कैश बॉक्स तोड़ रहा था और पुलिसकर्मियों ने बैंक की सूचना पर 10-मिनट में मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
read more at Twitter


