Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एटीसी की मंज़ूरी बिना राजकोट-दिल्ली विमान ने भरी उड़ान, पायलटों को ड्यूटी से हटाया गया

short by रौनक राज / on Sunday, 2 January 2022
राजकोट (गुजरात) एयरपोर्ट से 30 दिसंबर को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की अनिवार्य अनुमति के बिना स्पाइसजेट के एक विमान के उड़ान भरने के बाद विमानन कंपनी ने जांच होने तक पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया है। राजकोट एयरपोर्ट के निदेशक ने एएनआई को बताया, "एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुख्यालय और डीजीसीए को...विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है।"