Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एडटेक यूनिकॉर्न अनअकैडमी ने 'खराब प्रदर्शन' का हवाला देकर 150 कर्मचारियों को निकाला

short by shashank mishra / on Saturday, 18 June, 2022
सॉफ्टबैंक समर्थित एडटेक यूनिकॉर्न अनअकैडमी ने पिछले कुछ दिनों में अपने करीब 2.6% कर्मचारियों (150) को नौकरी से निकाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इन कर्मचारियों को उनके 'खराब प्रदर्शन' को लेकर बर्खास्त किया है। गौरतलब है कि कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति को मज़बूत करने के लिए इस साल अप्रैल में 10% कर्मचारियों (600) को निकाला था।
read more at Moneycontrol