एडीबी ने 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 6.4% पर रखा बरकरार
एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 6.4% पर बरकरार रखा है। एडीबी ने अगले वित्त वर्ष (2024-25) में जीडीपी वृद्धि दर के 6.7% रहने का अनुमान जताया है। गौरतलब है कि भारत की जीडीपी वित्त वर्ष 2022-23 में 7.2% की दर से बढ़ी थी।
read more at भाषा


