सरकार एथेनॉल ₹57.97 से ₹71.86/लीटर तक खरीदती है। GST, ट्रांसपोर्ट और हैंडलिंग जोड़ने के बाद इसकी लागत कई मामलों में ₹71/लीटर से अधिक हो जाती है। यही वजह है कि 20% एथेनॉल मिलाने के बावजूद E20 पेट्रोल सस्ता नहीं होता। विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमत $120-130/बैरल होने पर ही एथेनॉल सस्ता विकल्प बन सकता है।