एनआईए का दावा- विस्फोटकों के लिए कोड वर्ड था 'घी'; कोर्ट ने कहा- इसका कोई सबूत नहीं है
एनआईए ने एक टेरर फंडिंग केस में दिल्ली के कोर्ट से कहा कि 'विस्फोटकों' के लिए 'घी' और 'आतंकियों की सेवा' के लिए 'खिदमत' कोड वर्ड था। हालांकि, कोर्ट ने चार आरोपियों को आरोपमुक्त कर कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है। भारत में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तानी आतंकी संगठन से पैसे लेने को लेकर चारों गिरफ्तार हुए थे।


