Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनईईटी में धांधली को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है 'आप'

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 18 June, 2024
एनईईटी-यूजी 2024 में धांधली को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद, विधायक और पार्षद मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 'आप' ने कहा, "एनईईटी में कई गड़बड़ियां और घोटाले सामने आए हैं। इसे लेकर हम छात्रों के साथ खड़े हैं।" इसे लेकर 'आप' 19 जून को देशभर में प्रदर्शन करेगी।
read more at X