Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनईईटी में कम नंबर आने से परेशान छात्रा ने कोटा में 9वीं मंज़िल से कूदकर की खुदकुशी

short by खुशी / on Thursday, 6 June, 2024
कोटा (राजस्थान) में एनईईटी में कम नंबर आने से परेशान एक 18-वर्षीय छात्रा ने बुधवार शाम 9वीं मंज़िल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार, एमपी निवासी छात्रा कोटा में मां-भाई संग रहती थी। बकौल पुलिस, छात्रा की मां को दिल की बीमारी है इसलिए फिलहाल उन्हें घटना के बारे में नहीं बताया गया है।