Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनईईटी में ग्रेस मार्क्स पाने वाले स्टूडेंट्स के रिज़ल्ट की जांच के लिए बनाई गई समिति

short by रघुवर झा / on Saturday, 8 June, 2024
एनटीए के महानिदेशक सुबोध सिंह ने एनईईटी यूजी-2024 के रिज़ल्ट में धांधली के आरोपों को लेकर शनिवार को कहा कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले करीब 1,600 स्टूडेंट्स के रिज़ल्ट की जांच करने के लिए एक समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा, "समिति एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देगी जिसके बाद इन अभ्यर्थियों के परिणाम संशोधित किए जा सकते हैं।"