Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनएचआरसी ने कोटा में 3 छात्रों की आत्महत्या के केस में केंद्र व राज्य सरकार को भेजा नोटिस

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 15 December, 2022
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कोटा (राजस्थान) में तीन छात्रों द्वारा कथित रूप से आत्महत्या किए जाने के मामले में राजस्थान सरकार, केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष को नोटिस भेजा है। आयोग ने राजस्‍थान के मुख्‍य सचिव से घटना की विस्‍तृत रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग ने कहा, "निजी कोचिंग संस्थानों के विनियमन की आवश्यकता है।"
read more at भाषा