एनएचआरसी ने तिहाड़ जेल में गैंगस्टर ताजपुरिया की हत्या पर दिल्ली के मुख्य सचिव को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तिहाड़ जेल में गैंगवॉर में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हुई हत्या पर मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली के मुख्य सचिव और जेल महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। एनएचआरसी ने 4 सप्ताह के अंदर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस घटना में एक अन्य कैदी भी घायल हुआ है।
read more at NHRC


