एनएचआरसी ने महाराष्ट्र में 11 मज़दूरों को जंजीरों से बांधे जाने पर सरकार को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उस्मानाबाद (महाराष्ट्र) में ठेकेदार द्वारा 11 मज़दूरों को भागने से रोकने के लिए जंजीरों से बांधकर रखने को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजा है। एनएचआरसी ने सरकार से 4 सप्ताह के भीतर इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बकौल रिपोर्ट्स, मज़दूर कुआं खोदने के लिए रखे गए थे।
read more at लेटेस्टली


