Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनएचआरसी ने मानव बलि मामले में केरल सरकार को नोटिस जारी कर मांगी रिपोर्ट

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Saturday, 15 October, 2022
एनएचआरसी ने केरल में दो महिलाओं की बलि के मामले का संज्ञान लेते हुए शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने कहा, "राज्य अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार है...और उन्हें ऐसी कुप्रथाओं से बचाने के अपने दायित्व से इनकार नहीं कर सकता है।"
read more at भाषा