एनएचएआई ने हिमाचल में हाईवे का 'अवैज्ञानिक' तरीके से निर्माण होने के दावे पर दी प्रतिक्रिया
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आनंद दहिया ने हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से तबाही के बीच कालका-शिमला हाईवे का 'अवैज्ञानिक' तरीके से निर्माण होने के दावों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "यह कहना बहुत आसान है कि पहाड़ों को काटने का काम 'अवैज्ञानिक' तरीके से हुआ...जो ऐसा कह रहे हैं...वह बताएं कि वैज्ञानिक तरीका क्या है?"
read more at हिन्दुस्तान


