Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को ईडी ने किया गिरफ्तार; मिली 4 दिन की रिमांड

short by रौनक राज / on Thursday, 14 July, 2022
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्डरिंग मामले में एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है और उन्हें 4 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है। ईडी ने अवैध फोन टैपिंग और स्टॉक एक्सचेंज के कर्मचारियों की जासूसी मामले में केस दर्ज किया था। मार्च में सीबीआई ने चित्रा को एनएसई को-लोकेशन मामले में गिरफ्तार किया था।