Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा समेत अन्य के खिलाफ सीबीआई ने जारी किया लुकआउट नोटिस

short by अनिल कुमार / on Sunday, 20 February 2022
एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण समेत उनके सहयोगियों आनंद सुब्रमण्यम और रवि नारायण के खिलाफ अज्ञात 'हिमालयी योगी' को गोपनीय जानकारियां देने के मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया है। इससे पहले आयकर विभाग ने चित्रा के मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की थी। प्रतिभूति नियमों के उल्लंघन को लेकर उन पर ₹3 करोड़ जुर्माना भी लगाया गया था।
read more at Twitter