एनएसई की पूर्व सीईओ रामकृष्ण ने महत्वपूर्ण फैसलों पर अज्ञात 'योगी' से ली थी सलाह: सेबी
बाज़ार नियामक सेबी ने कहा है कि एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को एक अज्ञात हिमालयी 'योगी' ने प्रभावित किया था। बकौल सेबी, रामकृष्ण ने कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर 'योगी' से सलाह ली और उनसे एनएसीई का डेटा शेयर किया। रामकृष्ण ने सेबी को बताया था कि योगी 'आध्यात्मिक शक्ति हैं जो कहीं भी प्रकट हो सकते हैं।'


