एनएसई ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक दिन में हैंडल किए सर्वाधिक ट्रांज़ैक्शन्स
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया है कि एनएसई ने बुधवार को 6 घंटे और 15 मिनट (सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक) में सर्वाधिक ट्रांज़ैक्शन्स हैंडल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। चौहान ने 'X' पर लिखा, "(एनएसई पर) एक दिन में 1,971 करोड़ ऑर्डर हुए और 28.55 करोड़ ट्रेड दर्ज हुए।"
read more at ABP न्यूज़


