एनजीटी ने कचरा प्रबंधन में विफल रहने पर महाराष्ट्र पर लगाया ₹12000 करोड़ का जुर्माना
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने ठोस व तरल कचरे के प्रबंधन में विफल रहने के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर महाराष्ट्र सरकार पर ₹12,000 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इसपर बीजेपी विधायक अमित साटम ने कहा कि इसके लिए राज्य के पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ज़िम्मेदार ही नहीं बल्कि ये जुर्माना उनकी उपलब्धि का प्रमाण पत्र है।
read more at ABP न्यूज़


